देश की खबरें | नोएडा के होटल में युवती से बलात्कार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा के फेज- 3 थाना क्षेत्र में रविवार को एक होटल में युवती से कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नोएडा (उप्र), 18 नवंबर नोएडा के फेज- 3 थाना क्षेत्र में रविवार को एक होटल में युवती से कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
फेज- 3 के थाना प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि रविवार देर रात को इस संबंध में पीड़िता के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ होटल ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।
थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और युवती का चिकित्सीय परीक्षण करवाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आरोपी और पीड़िता अलग-अलग समुदाय से हैं।
घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव व्याप्त है और पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2024 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

