देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के बरेली में युवती से बलात्कार, मामले की जांच जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के पिता के अनुसार, घटना 21 जून को हुई जब बीए अंतिम वर्ष की छात्र उनकी बेटी कॉलेज जा रही थी, इस दौरान विशाल गंगवार रास्ते में उससे मिला और उसे लिफ्ट देने की पेशकश की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के पिता के अनुसार, घटना 21 जून को हुई जब बीए अंतिम वर्ष की छात्र उनकी बेटी कॉलेज जा रही थी, इस दौरान विशाल गंगवार रास्ते में उससे मिला और उसे लिफ्ट देने की पेशकश की।

मिश्रा ने बताया कि उन्होंने आरोप लगाया है कि गंगवार ने उनकी बेटी को नशीला पेय पदार्थ पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई और आरोपी ने उससे बलात्कार किया।

मिश्रा के अनुसार पिता ने यह भी बताया कि पीड़िता के गुप्तागों पर चोट आई थीं, जिसके कारण उसका ऑपरेशन करना पड़ा। फिलहाल उसका इलाज किया जा रहा है।

पिता की शिकायत के आधार पर गंगवार के खिलाफ धारा 376 (बलात्कार) और 328 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

फतेहगंज के थाना प्रभारी एमएम चतुर्वेदी ने लड़की के बारे में पूछे जाने पर कहा कि लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा, जिसके बाद पता चल सकेगा कि उसका ऑपरेशन क्यों किया गया।

मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

सं जफर जोहेब

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\