एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बालिका से बलात्कार, प्रधान पाठक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 17 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 60 वर्षीय प्रधान पाठक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बालिका से बलात्कार, प्रधान पाठक गिरफ्तार

जशपुर, 11 जुलाई छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 17 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 60 वर्षीय प्रधान पाठक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार होने वाले प्रधान पाठक (हेडमास्टर) रामकृष्ण यादव (60) के रूप में की गयी है।

उन्होंने बताया कि जिले के एक शासकीय प्राथमिक शाला में यादव ने लड़की को पढ़ाया था, जब वह वहां पढती थी । उन्होंने बताया कि बाद में उसने पढ़ाई छोड़ दी और घरेलू कामकाज करने लगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब लड़की यादव के घर में काम करती थी तब उसने उसके साथ कथित बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि लड़की ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी तब, उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर यादव को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यादव के खिलाफ लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2022 07:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).