एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान के भरतपुर में युवती की धारदार हथियार से हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के भरतपुर में बुधवार को एक युवक ने विवाद के चलते युवती की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राजस्थान के भरतपुर में युवती की धारदार हथियार से हत्या

जयपुर, 20 मार्च राजस्थान के भरतपुर में बुधवार को एक युवक ने विवाद के चलते युवती की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी सोनू शर्मा (32) ने हाल ही में मथुरा थाना गेट इलाके की पटपरा कॉलोनी में एक कमरा किराए पर लिया था जहां आज उसने पूनम शर्मा नाम की युवती की गला काटकर हत्या कर दी।

भरतपुर के पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार शर्मा ने कहा, ‘‘ मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। आरोपी शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं जबकि लड़की अविवाहित थी।’’

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अपनी कलाई काटने की भी कोशिश की, लेकिन अस्पताल में उसका प्राथमिक उपचार करा दिया गया।

उन्होंने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2024 07:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).