UP: फिरोजाबाद में युवती की हत्या, ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आशीष तिवारी ने बताया कि शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी निवासी रामशंकर की पुत्री हनी (28) की हत्या सोमवार रात्रि उसके घर के बाहर ही कर दी गई.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आशीष तिवारी ने बताया कि शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी निवासी रामशंकर की पुत्री हनी (28) की हत्या सोमवार रात्रि उसके घर के बाहर ही कर दी गई. उन्होंने कहा कि परिजनों ने हत्या का आरोप ई-रिक्शा चालक पर लगाया है. ई-रिक्शा चालक रिंकू प्रजापति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.
परिजनों के हवाले से एसएसपी ने बताया कि हनी के पिता रामशंकर ई-रिक्शा की गैरेज चलाते हैं. सोमवार सुबह ई-रिक्शा चालक रिंकू प्रजापति से उनका विवाद हुआ था और रात को जब रिंकू ई-रिक्शा खड़ा करने आया तो हनी ने जाकर गैरेज का दरवाजा खोला. इसी दौरान उसने मौका पाकर हत्या कर दी. यह भी पढ़ें : Aftab Poonawala Attacked Video: आफताब के वैन पर हमला करने वाले दो लोग 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और रिंकू की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है. उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2022 12:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

