देश की खबरें | पालतू कुत्ते की मौत से दुखी युवती ने फांसी लगाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पालतू कुत्ते की मौत से दुखी युवती ने फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायगढ़, 19 नवंबर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पालतू कुत्ते की मौत से दुखी युवती ने फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोरखा गांव में पालतू कुत्ते की मौत से दुखी प्रियांशु सिंह (21) ने फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। प्रियांशु स्थानीय महाविद्यालय में एम कॉम की छात्रा थी।

यह भी पढ़े | Shiv Sena ने किया Karachi Sweets का समर्थन, Sanjay Raut बोले- इसका पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं, बेमतलब है नाम बदलने की मांग.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को बुधवार को युवती की आत्महत्या की जानकारी मिली तब गोरखा गांव के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शव बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि गोरखा गांव निवासी दिलीप सिंह ने लगभग चार वर्ष पहले घर में एक कुत्ता पाला था। इस दौरान घर के सदस्यों का कुत्ते से लगाव हो गया।

यह भी पढ़े | Chhath Puja 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी महापर्व छठ पर देशवासियों को शुभकामनाएं, कोरोना से बचाव करते हुए मनाएं पर्व.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिलीप सिंह की बेटी प्रियांशु कुत्ते की देखभाल करती थी तथा कुत्ता अक्सर प्रियांशु के साथ ही रहता था।

उन्होंने बताया कि लगभग 12 दिनों तक बीमार रहने के बाद मंगलवार देर रात कुत्ते की मृत्यु हो गई थी। उन्होंने बताया कि अपने पालतू कुत्ते की मौत से प्रियांशु दुखी थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार की सुबह जब घर के सदस्य कुत्ते के शव को दफनाने की तैयारी कर रहे थे तब उन्होंने प्रियांशु को वहां नहीं देखा। बाद में जब परिजन प्रियांशु के कमरे में पहुंचे तब उन्होंने उसके शव को फांसी पर लटकते हुए पाया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक पत्र बरामद किया है जिसमें प्रियांशु ने कहा है कि वह कुत्ते की मौत से दुखी है तथा उसने उसके (प्रियांशु) शव को कुत्ते के साथ दफनाने का अनुरोध किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है तथा मामला दर्ज कर लिया गया है।

इधर प्रियांशु के परिजनों ने बताया कि कुत्ते के शव को घर के करीब दफनाया गया है तथा प्रियांशु का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी सही या बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट