जमात
गढ़वा, पांच मई झारखंड में गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के सेरासाम गांव में आकाशीय बिजली गिरने की घटना में रामअवतार कोरवा की 10 वर्षीया पुत्री कुलवंती कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मृतका कुलवंती कुमारी अपने घर के पास स्थित कटहल के पेड़ के समीप खेल रही थी।
उन्होंने बताया कि बूंदा-बांदी के बीच एकाएक कटहल के पेड़
पर वज्रपात की घटना हुई जिससे बगल में खेल रही कुलवंती कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घर वाले उसे रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में रंका
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)












QuickLY