देश की खबरें | किशोरी का अपहरण कर ट्रक में उसके साथ बलात्कार, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले की उचाना थाना पुलिस ने एक किशोरी का अपहरण कर ट्रक में उसके साथ कथित रूप से बलात्कार करने के मामले में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

जींद (हरियाणा), 18 अप्रैल जिले की उचाना थाना पुलिस ने एक किशोरी का अपहरण कर ट्रक में उसके साथ कथित रूप से बलात्कार करने के मामले में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

पीड़िता की मां से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने बताया कि 13 अप्रैल की रात उनका पड़ोसी सोनू उसकी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसला कर बाहर खड़े अपने ट्रक में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर किशोरी को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। उन्होंने बताया कि अगले दिन सुबह किशोरी ने अपनी मां को इसके बारे में बताया तो वह आरोपी सोनू के घर उलाहना लेकर गयीं, जहां आरोपी की पत्नी ने उसकी बेटी को थप्पड़ मारा।

तहरीर के अनुसार, सोनू के पिता कर्मवीर ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उन्हें बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।

उचाना थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर सोनू और उसके पिता कर्मवीर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता तथा पॉक्सो कानून की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

उचाना थाना के प्रभारी आत्माराम ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now