देश की खबरें | महाराष्ट्र स्थित घर से भागी हुई लड़की बिहार में मिली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. डांस और मॉडलिंग करने से अभिभावकों द्वारा रोके जाने पर क्षुब्ध हो कर पिछले साल महाराष्ट्र स्थित अपने घर से भागी हुई 16 वर्षीय लड़की बिहार में मिली और उसे उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पालघर, 26 नवंबर डांस और मॉडलिंग करने से अभिभावकों द्वारा रोके जाने पर क्षुब्ध हो कर पिछले साल महाराष्ट्र स्थित अपने घर से भागी हुई 16 वर्षीय लड़की बिहार में मिली और उसे उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि पालघर जिले के वसई इलाके की रहने वाली यह लड़की पिछले साल अक्टूबर में 'लापता' हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने भादसं की धारा 363 के तहत एक मामला दर्ज किया था।
मानव तस्करी निरोधक सेल के पुलिस निरीक्षक भास्कर फूकाले ने बताया कि पुलिस को पता चला कि लड़की मॉडलिंग और डांस में दिलचस्पी रखती है, लेकिन उसके माता-पिता इसके खिलाफ थे और चाहते थे कि वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करे।
जांच के दौरान पुलिस को यू-ट्यूब पर उसके कुछ डांस वीडियो मिले तो पता चला कि वह बिहार में है।
यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: शादियों में डीजे और बैंड-बाजा बजाने की मिली छुट, बस करना होगा ये काम.
अधिकारी ने कहा कि बिहार के कुछ प्रोडक्शन हाउसों में उसकी तलाश करने के बाद उन्हें उसका व्हाट्सएप संपर्क नंबर मिला और पूर्वी चंपारण जिले में उसका पता चला।
उन्होंने कहा कि बिहार में रहते हुए लड़की ने अपनी आजीविका कमाने के लिए फिल्मों में छोटी-छोटी भूमिकाएं कीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)