देश की खबरें | बाराबंकी में सड़क दुर्घटना में लड़की की मौत, दो घायल; वाहन जब्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के टिकैतनगर कोतवाली थाने के ठीक सामने भगत सिंह पार्क के पास तेज गति से जा रहे एक पिकअप ट्रक ने तीन बच्चियों को टक्कर मार दी जिससे सात वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गईं।
बाराबंकी, 11 जून जिले के टिकैतनगर कोतवाली थाने के ठीक सामने भगत सिंह पार्क के पास तेज गति से जा रहे एक पिकअप ट्रक ने तीन बच्चियों को टक्कर मार दी जिससे सात वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गईं।
कोतवाली प्रभारी रत्नेश पांडे ने बताया कि आज सुबह तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने तीन छोटी लड़कियों को टक्कर मार दी।
पांडे ने कहा, "उनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल लड़कियों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।"
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सरावगी इलाके के निवासी राधे कनौजिया की बेटी पलक (7) के रूप में हुई है। वह अपनी सहेलियों रानी (8) और शिवांशी (9) के साथ थी, जब यह दुर्घटना कोतवाली थाने के ठीक सामने भगत सिंह पार्क के पास हुई। डीजे साउंड उपकरण ले कर जा रहे पिकअप ट्रक ने उन्हें पीछे से कुचल दिया।
थाना नजदीक होने के कारण अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और तीनों लड़कियों को टिकैतनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
थाना प्रभारी ने बताया कि डॉक्टरों ने पलक को मृत घोषित कर दिया, जबकि रानी और शिवांशी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
पुलिस ने भाग रहे वाहन का करीब 12 किलोमीटर तक पीछा किया और बदोसराय थाना क्षेत्र में उसे पकड़ लिया। हालांकि चालक भाग निकला, लेकिन पुलिस ने वाहन के मालिक को हिरासत में लेकर वाहन को जब्त कर लिया।
पांडे ने बताया कि पलक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फरार चालक की तलाश जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2025 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

