एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के अमेठी में पिता की कथित पिटाई से लड़की की मौत

उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के जामो क्षेत्र में एक हजार रुपये की चोरी करने को लेकर पिता द्वारा कथित तौर पर पीटे जाने से 12 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के अमेठी में पिता की कथित पिटाई से लड़की की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

अमेठी, 5 नवंबर : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अमेठी जिले के जामो क्षेत्र में एक हजार रुपये की चोरी करने को लेकर पिता द्वारा कथित तौर पर पीटे जाने से 12 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी. अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि जामो थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ निवासी जैनुद्दीन ने थाने में सूचना दी थी कि चार नवंबर को वह अपनी बेटी समीना को इलाज के लिये अस्पताल ले जा रहा था और रास्ते में मोटरसाइकिल से गिर जाने से उसकी मौत हो गयी.

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान पाया गया कि जैनुद्दीन ने बृहस्पतिवार रात एक हजार रुपये चुराने की बात को लेकर अपनी बेटी से कथित तौर पर मारपीट की थी और देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. यह भी पढ़ें : Maharashtra: नागपुर में दिवाली पर आग लगने की 10 घटनाएं सामने आई, कोई हताहत नहीं

मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2021 02:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).