कैंसर से मां की मौत के बाद युवती ने की आत्महत्या
पुलिस ने शनिवार को बताया कि बुधवार को उसकी मां की मृत्यु होने के बाद से ही वह लापता थी और उसका शव शनिवार को अस्पताल के नए प्राइवेट वार्ड के पास मिला है। उन्होंने बताया कि उसकी मृत्यु इमारत से गिर कर हुई है।
नयी दिल्ली, नौ मई अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज के दौरान कैंसर से मां की मौत होने के बाद 23 वर्षीय युवती ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि बुधवार को उसकी मां की मृत्यु होने के बाद से ही वह लापता थी और उसका शव शनिवार को अस्पताल के नए प्राइवेट वार्ड के पास मिला है। उन्होंने बताया कि उसकी मृत्यु इमारत से गिर कर हुई है।
दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया, ‘‘उसकी मां कैंसर की मरीज थी। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था और उसी दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई।’’
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि युवती के पिता औपचारिकताएं पूरी करने में व्यस्त थे, उसी दौरान वह वहां से चली गई। बुधवार को उसकी गुमशुदगी दर्ज करायी गई।
उन्होंने बताया कि उक्त परिवार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का रहने वाला है।
पुलिस ने बताया कि अस्पताल के कर्मचारी ने शव को देखा और पुलिस को उसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल नया प्राइवेट वार्ड अभी बंद है, इसलिए शव पर पहले किसी की नजर नहीं पड़ी।
पुलिस ने बताया कि युवती ने अपने दोस्तों को फोन किया था और उनसे आत्महत्या करने की बात भी कही थी।
शव बरामद कर लिया गया है, आगे की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

