देश की खबरें | कोरोना वायरस का भय दिखाकर बालिका से बलात्कार, दो नाबालिग हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है।

जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के मरवाही थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बालिका से बलात्कार के मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़े | मुंबई में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी : 3 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मरवाही थाना के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि एक जुलाई की देर रात बालिका की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी सात वर्षीय बेटी दोपहर में लकड़ी एकत्र करने जंगल की तरफ गई थी। जंगल से वापस आने के बाद उसने बताया कि दो नाबालिग लड़कों ने उसे रास्ते में घेर लिया और कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई है और उसे इलाज की जरूरत है।

बालिका की मां ने पुलिस को बताया कि इलाज के बहाने दोनों लड़के बच्ची को एक आरोपी के घर ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़े | Delhi NCR Earthquake: भूकंप से फिर दहला दिल्ली-एनसीआर, डरकर लोग घरों से निकले बाहर.

कुमार ने बताया कि बालिका की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और अगले दिन दोनों लड़कों को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित बालिका की इलाज व्यवस्था की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\