एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मप्र में निजी स्कूल के छात्रावास में बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक निजी स्कूल के छात्रावास में आठ वर्षीय एक बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया गया, जिसके बाद तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मप्र में निजी स्कूल के छात्रावास में बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

भोपाल, एक मई मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक निजी स्कूल के छात्रावास में आठ वर्षीय एक बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया गया, जिसके बाद तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) से कराने का आदेश दिया।

पुलिस ने बताया कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना वास्तव में कब हुई।

मिसरोद थाना प्रभारी मनीष राज भदौरिया ने बताया, ‘‘एक निजी स्कूल के छात्रावास में आठ वर्षीय एक बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया। इस संबंध में एक शिकायत के बाद पुलिस ने मंगलवार रात तीन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।’’

उन्होंने कहा कि हालांकि आरोपियों के नाम प्राथमिकी में दर्ज हैं, लेकिन उनकी पहचान स्थापित की जा रही है।

इस आरोप के बारे में पूछे जाने पर कि लड़की को अपराध से पहले नशीला पदार्थ दिया गया था, पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ये सभी बातें स्पष्ट हो जाएंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘पीड़िता की चिकित्सीय जांच कराने और उसका बयान दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।’’

उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े सबूत इकट्ठा करने के लिए कई पुलिस दल गठित किए गए हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या चिकित्सीय जांच में पुष्टि हुई है कि लड़की के साथ बलात्कार किया गया है तो पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक व्यापक रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।

भदौरिया ने कहा कि छात्रावास की सीसीटीवी फुटेज बरामद कर ली गई है क्योंकि घटना की तारीख स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘आरोपियों की पहचान स्थापित होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’’

मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यालय ने कहा कि मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने एसआईटी से मामले की जांच कराने का आदेश दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2024 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).