देश की खबरें | युवती ने लगाया शादी का झांसा देकर बलात्कार का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के चकेरी क्षेत्र में एक युवती ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार करने का आरोप एक युवक पर लगाया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कानपुर (उप्र), 22 अक्टूबर जिले के चकेरी क्षेत्र में एक युवती ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार करने का आरोप एक युवक पर लगाया है।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी अभिषेक मिश्रा (20) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: धान खरीद में अनियमितता पर योगी सरकार सख्त, 8 प्रभारियों समेत 10 पर एफआईआर.

सूत्रों के मुताबिक 19 वर्षीय युवती घर-घर जाकर ट्यूशन पढ़ाती है। करीब एक साल पहले वह अपने एक छात्र को पढ़ाने उसके घर गई थी जहां आरोपी अभिषेक से उसकी मुलाकात हुई थी। कुछ वक्त के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी।

युवती का आरोप है कि अभिषेक ने उससे शादी का वादा किया और एक होटल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी घटना का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा और उसके बाद उसने अनेक बार उसका यौन शोषण किया।

यह भी पढ़े | 8 Year Old Girl Allegedly Assaulted Sexually In Delhi: दिल्ली में 8 साल की नाबालिग बच्ची का यौन उत्पीड़न करने वाले रिश्तेदार गिरफ्तार.

कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि युवती ने बृहस्पतिवार को उनसे मुलाकात की और शिकायत किया कि स्थानीय पुलिस उसकी तहरीर नहीं ले रही है।

सिंह ने जब इस बारे में संबंधित थाने से संपर्क किया तो यह पता चला कि युवती की शिकायत पर पहले ही मामला दर्ज हो चुका है।

बहरहाल, पुलिस महानिरीक्षक ने संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारी को युवती का जल्द से जल्द चिकित्सीय परीक्षण कराने के आदेश दिए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान