जरुरी जानकारी | विलय के बाद जियोस्टार का राजस्व 10,006 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस के मीडिया कारोबार और वैश्विक मीडिया दिग्गज वॉल्ट डिज्नी के भारतीय कारोबार के विलय के बाद बने संयुक्त उद्यम जियोस्टार ने शुक्रवार को 774 करोड़ रुपये की कर-पूर्व कमाई के साथ 10,006 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया।

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल रिलायंस के मीडिया कारोबार और वैश्विक मीडिया दिग्गज वॉल्ट डिज्नी के भारतीय कारोबार के विलय के बाद बने संयुक्त उद्यम जियोस्टार ने शुक्रवार को 774 करोड़ रुपये की कर-पूर्व कमाई के साथ 10,006 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के आय विवरण के अनुसार, जियोहॉटस्टार ने पांच सप्ताह के भीतर भुगतान वाले 10 करोड़ उपयोगकर्ताओं का आंकड़ा पार कर लिया।

जियोहॉटस्टार को 14 फरवरी, 2025 को दो प्रमुख ओटीटी (ओवर द टॉप) मंचों- जियोसिनेमा और डिज्नी प्लस हॉटस्टार के विलय के बाद लाया गया था।

कंपनी ने कहा, “जियो हॉटस्टार ने मार्च, 2025 में 50.3 करोड़ एमएयू (मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता) को सेवा प्रदान की, जो आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, आईपीएल जैसे प्रमुख खेल आयोजनों और 3.20 लाख घंटों से अधिक की भारत की सबसे बड़ी डिजिटल सामग्री संग्रह द्वारा संचालित है।”

जियोस्टार के लीनियर टीवी नेटवर्क ने टीवी मनोरंजन के क्षेत्र में 34 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी पर कब्जा कर लिया और देश भर में 76 करोड़ से अधिक मासिक दर्शकों तक पहुंच बनाई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल), वॉल्ट डिज़नी कंपनी और वायकॉम 18 मीडिया प्राइवेट ने 14 नवंबर, 2024 को अपने टीवी और डिजिटल मंच के विलय की घोषणा की थी।

विलय के बाद बनने वाली इकाई जियोस्टार के पास आईपीएल के अलावा अन्य क्रिकेट आयोजनों और प्रमुख टूर्नामेंटों के लिए विशेष टीवी और डिजिटल अधिकार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट