खेल की खबरें | गिल ने दिखा दिया कि वह ‘फैब फोर’ की जगह लेने में सक्षम हैं: रामप्रकाश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्क रामप्रकाश ने भारत के नये कप्तान शुभमन गिल की उनके दमखम, कौशल और जज्बे के लिए प्रशंसा करते हुए कहा कि इस युवा बल्लेबाज ने दिखा दिया है कि वह अवसान पर चल रहे ‘फैब फोर’ (पिछले एक दशक में दुनिया के चार सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज) से जिम्मेदारी संभालने में सक्षम है।
लंदन, नौ जुलाई इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्क रामप्रकाश ने भारत के नये कप्तान शुभमन गिल की उनके दमखम, कौशल और जज्बे के लिए प्रशंसा करते हुए कहा कि इस युवा बल्लेबाज ने दिखा दिया है कि वह अवसान पर चल रहे ‘फैब फोर’ (पिछले एक दशक में दुनिया के चार सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज) से जिम्मेदारी संभालने में सक्षम है।
गिल ने बर्मिंघम टेस्ट की दोनों पारियों में 269 और 161 रन बनाए। इससे पहले उन्होंने लीड्स में श्रृंखला के पहले मैच की पहली पारी में 147 रन भी बनाए थे।
रामप्रकाश ने 'द गार्डियन' में लिखा, ‘‘हमें न केवल एक बल्लेबाज के रूप में बल्कि एक युवा टीम के नए कप्तान के रूप में उदाहरण स्थापित करने के लिए उनकी सहनशक्ति, उनके कौशल और उनके जज्बे की दाद देनी होगी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘कप्तानी किसी खिलाड़ी की फॉर्म पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है, लेकिन ऐसा लगता है कि इसने उन्हें एकाग्र किया है और पिछले तीन सप्ताह में उन्होंने अपनी तीन सर्वश्रेष्ठ पारियां खेली।’’
रामप्रकाश ने कहा, ‘‘हम उस दौर के अंतिम पड़ाव पर हैं, जिसमें तथाकथित फैब फोर - विराट कोहली, जो रूट, स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन - का दबदबा रहा है और ऐसे खिलाड़ियों की तलाश जारी है, जो उनकी जगह ले सकें।‘‘
उन्होंने कहा, ‘‘गिल ने दिखा दिया कि वह उनकी जगह लेने में सक्षम हैंं। वह खेल के तीनों प्रारूप में खेलते हैं और बड़ी अच्छी तरह से सामंजस्य बिठाते हैं। उनकी तकनीक शानदार है।’’
यह 25 वर्षीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर के बाद एक ही टेस्ट में दोहरा शतक और शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बन गए।
गिल इंग्लैंड में टेस्ट मैच में दोहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय और एशियाई कप्तान भी बने। भारत ने उनके शानदार प्रदर्शन से दूसरे टेस्ट मैच में 336 रन से जीत दर्ज कर पांच मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर की।
भारत लीड्स में पहला टेस्ट मैच पांच विकेट से हार गया था। तीसरा टेस्ट गुरुवार से लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

