पूर्व टेस्ट कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस अंतरिम तौर पर उनकी जगह लेंगे ।
इंग्लैंड को एशेज श्रृंखला में 4 . 0 से पराजय मिली थी ।
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी टॉम हैरीसन ने कहा ,‘‘ इस बार एशेज श्रृंखला में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद हमें आगे इसके दोहराव से बचने के लिये काम करना होगा ।’’
जाइल्स के साथ इंग्लैंड ने पहली बार 50 ओवरों का विश्व कप जीता लेकिन टेस्ट प्रारूप में प्रदर्शन निराशाजनक रहा ।
इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट स्पिनर जाइल्स ने कहा ,‘‘ पिछले कुछ साल काफी चुनौतीपूर्ण रहे । मुझे गर्व है कि कठिन परिस्थितियों में भी हम अच्छा प्रदर्शन कर सके । अब मैं अगली जिम्मेदारी लेने से पहले परिवार के साथ समय बिताऊंगा ।’’
एपी मोना
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY