जरुरी जानकारी | सीडीएसएल की गिफ्ट सिटी स्थित शाखा को विदेशी डिपॉजिटरी की मान्यता मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (सीडीएसएल) ने बृहस्पतिवार को बताया कि गुजरात के गिफ्ट सिटी के अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) में स्थित उसकी शाखा को विदेशी डिपॉजिटरी के रूप में मान्यता मिल गयी है।

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (सीडीएसएल) ने बृहस्पतिवार को बताया कि गुजरात के गिफ्ट सिटी के अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) में स्थित उसकी शाखा को विदेशी डिपॉजिटरी के रूप में मान्यता मिल गयी है।

सीडीएसएल ने एक बयान में कहा कि उसे यह मान्यता अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) से मिली है।

यह भी पढ़े | ध्यान दें! अब बैंको में पैसे जमा करने पर भी लगेगा चार्ज, बैंक ऑफ बड़ौदा ने बदला नियम- ये बैंक भी जल्द लेंगे फैसला.

उसने कहा कि उसकी यह शाखा ‘सीडीएसएल आईएफएससी’ गिफ्ट सिटी के अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र में स्वीकृत सभी पात्र प्रतिभूतियों के होल्डिंग व हस्तांतरण का कार्य करेगी। इस शाखा का उद्देश्य आईएफएससी को वैश्विक निवेशकों के लिये अग्रणी वित्त केंद्रों में तरजीही गंतव्य बनाना है।

सीडीएसएल ने कहा कि इस शाखा को मंजूरी बुधवार को मिली।

यह भी पढ़े | मकराना नगर परिषद आयुक्त 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार.

सीडीएसएल के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नेहल वोरा ने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि यह कदम वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र के विकास में योगदान देगा।’’

सीडीएसएल के प्रमुख शेयरधारकों में बीएसई, केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, एलआईसी और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\