विदेश की खबरें | प्राइमरी जीतने वाली दूसरी भारतीय-अमेरिकी बनीं गिडियन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय मूल की अमेरिकी राजनीतिज्ञ सारा गिडियन ने मेन राज्य से अमेरिकी सीनेट सीट के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की प्राइमरी जीत ली है। अब नवंबर में होने वाले चुनाव में वह यहां से रिपब्लिकन सीनेटर सूसन कोलिन्स को चुनौती देंगी।

वाशिंगटन, 15 जुलाई भारतीय मूल की अमेरिकी राजनीतिज्ञ सारा गिडियन ने मेन राज्य से अमेरिकी सीनेट सीट के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की प्राइमरी जीत ली है। अब नवंबर में होने वाले चुनाव में वह यहां से रिपब्लिकन सीनेटर सूसन कोलिन्स को चुनौती देंगी।

गिडियन अभी मेराज्य विधानसभा में अध्यक्ष हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच चीन का अमेरिका से वैश्विक आयात जून में 10.6 प्रतिशत बढ़ा.

इस बार सीनेट प्राइमरी की दौड़ में जीतने वाली 48 वर्षीय गिडियन दूसरी भारतीय-अमेरिकी हैं। इससे पहले उद्योगपति रिक मेहता ने न्यूजर्सी से रिपब्लिकन प्राइमरी जीती थी।

गिडियन और मेहता अपने-अपने राज्यों में प्राइमरी जीतने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी हैं।

यह भी पढ़े | भगवान राम पर नेपाली प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा के बयान से भड़के संत और विहिप.

गिडियन के पिता भारतीय-अमेरिकी तथा मां अमेरिकी हैं।

गिडियन ने 2.3 करोड़ डॉलर की राशि जुटाई थी जो इस क्षेत्र के लिहाज से एक रिकॉर्ड है।

नवंबर में अगर वह जीत जाती हैं तो अमेरिकी सीनेट का हिस्सा बनने वाली दूसरी भारतीय-अमेरिकी महिला बन जाएंगी। यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला केलिफोर्निया से कमला हैरिस हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\