गिब्सन ने मुर्तजा को संन्यास लेने की सलाह दी
मुर्तजा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछली घरेलू श्रृंखला के बाद कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने हालांकि अपने संन्यास की योजना के बारे में कुछ नहीं बताया।
नयी दिल्ली, 18 मई बांग्लादेश के गेंदबाजी कोच ऑटिस गिब्सन ने टीम के शीर्ष गेंदबाज और पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की सलाह देते हुए कहा कि वह मुख्य कोच रसेल डोमिंगो की 2023 विश्व कप योजना में शायद फिट नहीं बैठे।
मुर्तजा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछली घरेलू श्रृंखला के बाद कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने हालांकि अपने संन्यास की योजना के बारे में कुछ नहीं बताया।
गिब्सन जनवरी में बांग्लादेश के गेंदबाजी कोच नियुक्त हुए है। यह पहली बार है जब टीम का कोई कोचिंग सदस्य खुल कर मुर्तजा को संन्यास लेने की सलाह दे रहा है।
उन्होंने कहा कि डोमिंगो को अगले तीन साल में कई युवा गेंदबाजों को देखना होगा, इसका मतलब यह हुआ कि उन्हें मुर्तजा से परे दूसरे गेंदबाजों को परखना होगा।
गिब्सन ने बांग्लादेश के अखबार ‘डेली प्रथम’ से कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि मुर्तजा का अंतरराष्ट्रीय करियर शानदार रहा है। उनके प्रदर्शन पर देश को गर्व है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ अगला विश्व कप 2023 में है और कोई भी अंतरराष्ट्रीय कोच अभी से टीम बनाना शुरू कर देगा। वह युवा खिलाड़ियों को परखना चाहेंगे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ बांग्लादेश के पास हसन महमूद, मोहम्मद सैफुद्दीन, शफिउल इस्लाम और इबादत हुसैन के अलावा तस्कीन अहमद और खालिद हसन जैसे शानदार युवा प्रतिभा है।
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के लिए एकदिवसीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मुर्तजा युवा गेंदबाजों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभा सकते है।
उन्होंने कहा, ‘‘ अगर रसेल भविष्य के लिए टीम बनाना चाहते है तो मुझे नहीं पता कि मुर्तजा उस में क्या भूमिका निभाएंगे। मुझे लगता है मुर्तजा लिए अब आगे बढ़ने का समय है। वह अपने अनुभव और ज्ञान से युवा खिलाड़ियों की मदद कर सकते है। मुझे नहीं लगता कि इसके लिए उन्हें मैदान में खेलने की जरूरत है। वह मैदान के बाहर से भी ऐसा कर सकते है।’’
मोर्तजा पहले ही टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके है।उन्होंने 218 एकदिवसीय में 269 विकेट लिए है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

