Ghaziabad: व्यक्ति ने पत्नी की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या की
गाजिबयाद में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी और इसके बाद इमारत से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
गाजियाबाद (उप्र), 23 जुलाई : गाजिबयाद में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी और इसके बाद इमारत से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था जो एक बैंक में प्रबंधक के पद पर थी.
पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के पिता ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस महिला को नजदीक के अस्पताल में ले गई. चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान कर ली गई है और उसका नाम काम्या है. यह भी पढ़ें : दिल्ली में 12वीं कक्षा में 96.29 प्रतिशत, 10वीं में 86.55 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण
इंदिरापुरम के सर्किल अधिकारी अभय मिश्रा ने कहा कि बाद में आरोपी विकास मीणा ने इमारत की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी. इससे विकास के सिर और पैरों पर चोटें आई हैं और उसका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि विकास बेरोजगार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2022 01:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

