एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गाजियाबाद : बच्ची से बलात्कार के दोषी दो सगे भाइयों को उम्रकैद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने 11 वर्षीय एक लड़की से बलात्कार के मामले में दो सगे भाइयों को दोषी करार देते हुए सोमवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गाजियाबाद : बच्ची से बलात्कार के दोषी दो सगे भाइयों को उम्रकैद

गाजियाबाद (उप्र), 23 जनवरी गाजियाबाद की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने 11 वर्षीय एक लड़की से बलात्कार के मामले में दो सगे भाइयों को दोषी करार देते हुए सोमवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वारदात के बाद पीड़िता गर्भवती हो गई थी और उसने बेटे को जन्म दिया।

विशेष न्यायाधीश हर्षवर्धन ने दोनों दोषियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

विशेष लोक अभियोजक हरीश कुमार ने बताया कि बलात्कार के आरोपी प्रदीप और कालू (दोनों की उम्र करीब 20 वर्ष है) सगे भाई हैं और वे अपने पड़ोस में रहने वाली पीड़िता के घर अक्सर जाया करते थे। उन्होंने बताया कि दोनों भाई लंबे समय से बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहे थे।

कुमार ने बताया कि पिछले साल सितंबर में नाबालिग लड़की की मां ने उसके शरीर में बदलाव देखा और वह एक डॉक्टर के पास गई, जिसमें लड़की के गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रदीप और कालू के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

गाजियाबाद के डॉक्टरों द्वारा रेफर किए जाने के बाद लड़की ने मेरठ के एक अस्पताल में ऑपरेशन के बाद बेटे को जन्म दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2023 11:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).