देश की खबरें | गाजियाबाद पत्रकार हत्या मामला: फरार चल रहा अंतिम आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसने पत्रकार विक्रम जोशी हत्या मामले में फरार चल रहे अंतिम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गाजियाबाद, पांच अगस्त गाजियाबाद पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसने पत्रकार विक्रम जोशी हत्या मामले में फरार चल रहे अंतिम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | IIM CAT 2020: आईआईएम कैट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, आफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in के जरिए ऑनलाइन करें आवेदन.

जोशी को 20 जुलाई को विजय नगर की माता कॉलोनी में उनके घर के निकट बदमाशों ने गोली मार दी थी। उस समय वह अपनी दो बेटियों के साथ दो पहिया वाहन पर सवार थे। जोशी की 22 जुलाई को एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी।

नैथानी ने कहा, ‘‘नौ आरोपियों को घटना के तत्काल बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। एक आरोपी आकाश बिहारी फरार था और उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान जारी था। उसके सिर पर 25,000 रुपये का ईनाम भी रखा गया था। आकाश को बुधवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया।’’

यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhumi Pujan Live: अयोध्या में पीएम मोदी बोले- हमारे राम लला के लिए बनाया जाएगा भव्य मंदिर, सदियों का इंतजार हुआ खत्म.

उन्होंने कहा, ‘‘सभी आरोपियों को अब गिरफ्तार कर लिया गया है।’’

जोशी के परिवार ने आरोप लगाया था कि स्थानीय पुलिस ने उन बदमाशों के खिलाफ शुरुआत में की गई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी, जिन्होंने पत्रकार की रिश्तेदार के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की थी। जोशी की 16 जुलाई को आरोपियों से बहस हुई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई थी और इनमें से एक आरोपी घायल हो गया था।

गाजियाबाद पुलिस ने उस थाना क्षेत्र के प्रभारी को निलंबित कर दिया था, जहां जोशी को गोली मारी गई थी। इस मामले की जांच स्थानीय विजय नगर पुलिस थाने से कोतवाली नगर पुलिस थाने को सौंप दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\