देश की खबरें | गाजियाबाद: कर्ज में डूबे व्यवसायी और पत्नी के फांसी से लटकते शव बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद जिले के शालीमार गार्डेन क्षेत्र में कर्ज में डूबे एक व्यवसायी और उसकी पत्नी के शव उनके घर के अलग-अलग कमरों में फंदे से लटकते पाये गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गाजियाबाद, 18 दिसंबर गाजियाबाद जिले के शालीमार गार्डेन क्षेत्र में कर्ज में डूबे एक व्यवसायी और उसकी पत्नी के शव उनके घर के अलग-अलग कमरों में फंदे से लटकते पाये गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार सुबह सामने आई जब पंकज कुमार गुप्ता के पिता ने उन्हें फोन करने की कोशिश की। संदेह होने पर पंकज के पिता ने उसी कॉलोनी में रहने वाले अपने छोटे बेटे राजकुमार को मौके पर भेजा तो अंदर पंकज कुमार गुप्ता (51) और उनकी पत्नी रीना (48) के शव दो अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके पाये गये।

शालीमार गार्डन के थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने कहा, ‘‘सूचना मिलने पर हम मौके पर पहुंचे और कमरों से फिंगरप्रिंट और अन्य सुबूत इकट्ठा करने के लिए फॉरेंसिक साइंस टीम को बुलाया।"

उन्होंने कहा कि पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

कुमार ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पंकज ने अपने व्यवसाय में हुए घाटे को पाटने के लिये काफी कर्ज ले रखा था। पंकज दिल्ली में एक क्लब संचालित करते थे। इससे पहले, पंकज ने मल्टी-लेवल मार्केटिंग व्यवसाय में कदम रखा था, लेकिन उन्हें वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा था।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान