देश की खबरें | गाजियाबाद : पिता और सौतेली मां ने चोरी के संदेह में बच्चे की पीट-पीटकर हत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के ट्योडी बिस्वा गांव में शनिवार को पिता और सौतेली मां ने चोरी के संदेह में 10 वर्षीय लड़के की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
गाजियाबाद (उप्र), 28 सितंबर जिले के ट्योडी बिस्वा गांव में शनिवार को पिता और सौतेली मां ने चोरी के संदेह में 10 वर्षीय लड़के की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि 45 वर्षीय नौशाद ने अपने बेटे अहाद की पांच सौ रुपये चोरी करने के संदेह में डंडे से पिटाई की। उसने बताया कि अहाद की सौतेली मां रजिया (40) ने भी इस क्रूर कृत्य में उसका साथ दिया। पांच साल से शादीशुदा इस जोड़े की एक बेटी भी है।
मोदीनगर के सहायक पुलिस आयुक्त ज्ञान प्रकाश राय ने कहा, ‘‘अहाद की सौतेली मां उसके साथ क्रूरता से पेश आती थी। शनिवार की सुबह जब नौशाद ने देखा कि उसकी जेब से पांच सौ रुपये गायब हैं, तो रजिया ने अहाद पर चोरी का आरोप लगाया, जिससे पिता भड़क गया।’’
नौशाद अपने बेटे को घसीट कर कमरे में ले गया और डंडे से उसकी बेरहमी से पिटाई की जिससे वह बेहोश हो गया।
राय ने बताया कि खून से लथपथ बच्चे को अचेत देख दंपत्ति मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि पड़ोसियों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
अधिकारी ने बताया कि अहाद की दादी की शिकायत के आधार पर नौशाद और रजिया को गिरफ्तार कर लिया गया।
सं जफर
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2024 10:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

