Uttar Pradesh: महिला कर्मी से छेड़छाड़ के आरोप में गाजियाबाद के जिला समाज कल्याण अधिकारी निलंबित
उत्तर प्रदेश शासन ने शुक्रवार को गाजियाबाद के जिला समाज कल्याण अधिकारी नदीम सिद्दीकी को अधीनस्थ महिला कर्मी से छेड़छाड़ के आरोप में निलंबित कर दिया. समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव के रविंद्र नायक ने आज सिद्दीकी को निलंबित करने का आदेश जारी किया.
लखनऊ, 10 सितंबर: उत्तर प्रदेश शासन ने शुक्रवार को गाजियाबाद के जिला समाज कल्याण अधिकारी नदीम सिद्दीकी को अधीनस्थ महिला कर्मी से छेड़छाड़ के आरोप में निलंबित कर दिया. समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव के रविंद्र नायक ने आज सिद्दीकी को निलंबित करने का आदेश जारी किया.
नायक द्वारा जारी आदेश में गाजियाबाद के जिला समाज कल्याण अधिकारी पर अधीनस्थ महिला कर्मी के लिए द्विअर्थी शब्दों के प्रयोग, रात में फोन कर अनावश्यक रूप से परेशान करने, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और महिलाओं के प्रति दुर्व्यवहार कर उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने के आरोप का उल्लेख किया गया है.
यह भी पढ़ें- देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस निकालेगी 12 हजार किलोमीटर लंबी यात्रा
प्रमुख सचिव ने सिद्दीकी को निलंबित करते हुए उन्हें निलंबन की अवधि में निदेशालय, समाज कल्याण लखनऊ से संबद्ध कर दिया है. उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही भी की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2021 11:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

