देश की खबरें | गाजियाबाद: कार नहर में गिरी, तीन की मौत होने की आशंका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बरेली से चंडीगढ़ जा रही एक कार गाजियाबाद के मसूरी इलाके के पास एक नहर में गिर गई जिससे तीन लोगों की मौत होने की आशंका है।
गाजियाबाद, आठ अगस्त उत्तर प्रदेश के बरेली से चंडीगढ़ जा रही एक कार गाजियाबाद के मसूरी इलाके के पास एक नहर में गिर गई जिससे तीन लोगों की मौत होने की आशंका है।
एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एक पुलिस उप निरीक्षक की सहायता से कार चालक परमवीर नहर से निकलने में कामयाब रहा।
अधिकारी ने कहा कि कार में सवार अन्य व्यक्तियों- आशीष, बिन्नी और संजीव की मौत होने की आशंका है।
उन्होंने कहा कि दुर्घटना शुक्रवार रात तकरीबन डेढ़ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या नौ पर हुई जब चालक रास्ता भटक गया और उसने गलत मोड़ ले लिया।
पुलिस ने एनडीआरएफ के दल को बुलाया और क्रेन की सहायता से कार को बाहर निकाला गया।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नीरज कुमार जादौन ने कहा कि तीनों युवकों की तलाश जारी है।
उन्होंने बताया कि कार में सवार सभी लोग बरेली के निवासी थे और किसी काम से चंडीगढ़ स्थित रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) कार्यालय जा रहे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)