देश की खबरें | गाजियाबाद: कार नहर में गिरी, तीन की मौत होने की आशंका
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गाजियाबाद, आठ अगस्त उत्तर प्रदेश के बरेली से चंडीगढ़ जा रही एक कार गाजियाबाद के मसूरी इलाके के पास एक नहर में गिर गई जिससे तीन लोगों की मौत होने की आशंका है।

एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | राजस्थान में COVID-19 के 1,171 नए केस, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 13,387 हुई: 8 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि एक पुलिस उप निरीक्षक की सहायता से कार चालक परमवीर नहर से निकलने में कामयाब रहा।

अधिकारी ने कहा कि कार में सवार अन्य व्यक्तियों- आशीष, बिन्नी और संजीव की मौत होने की आशंका है।

यह भी पढ़े | Maharashtra Coronavirus Updates: कोरोना की चपेट में महाराष्ट्र, 12822 नए मरीज पाए जाने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5 लाख के पार पहुंची.

उन्होंने कहा कि दुर्घटना शुक्रवार रात तकरीबन डेढ़ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या नौ पर हुई जब चालक रास्ता भटक गया और उसने गलत मोड़ ले लिया।

पुलिस ने एनडीआरएफ के दल को बुलाया और क्रेन की सहायता से कार को बाहर निकाला गया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नीरज कुमार जादौन ने कहा कि तीनों युवकों की तलाश जारी है।

उन्होंने बताया कि कार में सवार सभी लोग बरेली के निवासी थे और किसी काम से चंडीगढ़ स्थित रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) कार्यालय जा रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)