देश की खबरें | ‘बड़ी लड़ाई’ के लिए तैयार हो जाइए: शिवेंदु ने पंचायत चुनावों से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं से शनिवार को कहा कि राज्य में अगले साल की शुरुआत में होने वाले पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए वे ‘‘बड़ी लड़ाई’’ के लिए तैयार रहें।

डायमंड हार्बर (पश्चिम बंगाल), तीन दिसंबर पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं से शनिवार को कहा कि राज्य में अगले साल की शुरुआत में होने वाले पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए वे ‘‘बड़ी लड़ाई’’ के लिए तैयार रहें।

अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस के नेता एवं सांसद अभिषेक बनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र डायमंड हार्बर में एक रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि जिले में 2018 के पंचायत चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों को अपना नामांकन दाखिल नहीं करने दिया गया था।

उन्होंने दावा किया कि इस बार खेल कुछ अलग होगा।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा, ‘‘आप गांवों से उम्मीदवारों के नाम तय करें और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि वे अपना नामांकन दाखिल कर पाएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस महीने फिर से इस जिले में एक बड़ी रैली करूंगा।’’

अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के साथ सौतेला व्यवहार करने के तृणमूल के आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि केंद्र ने राज्य को इस महीने 19,000 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र ने ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’, ‘समग्र शिक्षा मिशन’ और ‘प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना’ के तहत धन दिया है।’’

इस बीच, भाजपा की नेता एवं विधायक अग्निमित्रा पॉल ने आरोप लगाया कि डायमंड हार्बर में आयोजित रैली में आने से पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को रोका गया।

उन्होंने कहा, ‘‘महिलाओं सहित हमारे कार्यकर्ताओं को जनसभा में आने से रोकने के लिए पीटा गया और पुलिस मूक दर्शक बनी रही।’’

पॉल ने कहा कि कतर विश्व कप में अर्जेंटीना, ब्राजील और पुर्तगाल जैसे फुटबॉल दिग्गज मैच हार गए, इसलिए तृणमूल नेतृत्व को यह नहीं सोचना चाहिए कि वे अनंत काल तक सत्ता में बने रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर