गेरार्ड पिक को डेविस कप फाइनल होने की उम्मीद
इस फुटबाल स्टार का मानना है कि 23 से 29 नवंबर को स्पेन की राजधानी में होने वाला फाइनल कोरोना वायरस के कारण प्रभावित नहीं होगा।
पिक की कंपनी कोसमोस का अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ के साथ 25 साल का करार है जिसकी कीमत तीन अरब डालर है।
इस फुटबाल स्टार का मानना है कि 23 से 29 नवंबर को स्पेन की राजधानी में होने वाला फाइनल कोरोना वायरस के कारण प्रभावित नहीं होगा।
पिक ने मूवीस्टार टेलीविजन से कहा, ‘‘काफी अनिश्चितता बनी हुई है। सरकार खेलों को लेकर क्या कहती है और क्या काजा मैजिका टेनिस स्टेडियम में दर्शकों को आने की अनुमति होगी, इसको लेकर हमें सरकार के दिशानिर्देशों पर ध्यान देते रहना होगा। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरी उम्मीद है कि हमें ऐसी अनुमति मिल जाएगी क्योंकि दर्शकों के बिना डेविस कप का आयोजन मुश्किल है। ’’
स्पेन ने 2019 में डेविस कप जीता था। उसने मैड्रिड में खेले गये फाइनल में कनाडा को 2-0 से हराया था।
एएफपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

