विदेश की खबरें | जर्मनी ने नवल्नी को जहर दिए जाने के मामले में जांच को लेकर रूस पर दबाव बढ़ाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जर्मनी के विदेश मंत्री हीको मास ने साप्ताहिक समाचार पत्र ‘बिल्ड एम सोन्नटैग’ से कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि रूस बाल्टिक सागर के अंदर बनाई जा रही नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन के संबंध में हमारे रुख को बदलने के लिए बाध्य नहीं करेगा।’’

जर्मनी के विदेश मंत्री हीको मास ने साप्ताहिक समाचार पत्र ‘बिल्ड एम सोन्नटैग’ से कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि रूस बाल्टिक सागर के अंदर बनाई जा रही नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन के संबंध में हमारे रुख को बदलने के लिए बाध्य नहीं करेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आने वाले दिनों में जांच के संबंध में रूस की ओर से मदद नहीं मिली तो हमें हमारे साझेदारों से बातचीत करनी होगी।’’

यह भी पढ़े | पाकिस्तान: बलूचिस्तान में पति ने की पत्रकार पत्नी की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार.

मास ने अखबार से बातचीत में कहा, ‘‘अगर हम पाबंदियों की सोचते हैं तो वे भी प्रभावी तरीके से की जाएंगी।’’

हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि करीब-करीब पूरी हो चुकी पाइपलाइन का निर्माण रोकने से जर्मन और यूरोपीय कंपनियों को नुकसान होगा।

यह भी पढ़े | New Diamond Fire Updates: तेल टैंकर ‘न्यू डायमंड’ में लगी आग पर काबू पाने के प्रयास जारी, देखें तस्वीरें.

रूसी राष्ट्रपति के आलोचक और भ्रष्टाचार के मामले उजागर करने वाले नवल्नी पिछले महीने मॉस्को जा रही एक उड़ान में बीमार पड़ गए थे और उन्हें साइबेरिया के शहर ओम्स्क में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

नवल्नी को 22 अगस्त को उपचार के लिए जर्मनी भेजा गया था। वह तभी से बर्लिन के एक अस्पताल में कोमा में हैं।

जर्मनी के अधिकारियों के अनुसार जांच में पता चला है कि उन्हें नोविचोक ग्रुप के रासायनिक नर्व एजेंट के साथ जहर दिया गया था।

मास ने कहा, ‘‘हमें रूसी पक्ष से इस गंभीर अपराध का पर्दाफाश करने के लिहाज से बहुत अपेक्षाएं हैं।’’

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता ने नवल्नी को जहर देने में क्रेमलिन के शामिल होने के आरोपों को खारिज करते हुए पिछले हफ्ते कहा था कि जर्मनी ने मॉस्को को नवल्नी की हालत के बारे में एक भी सबूत मुहैया नहीं कराया है।

जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने नवल्नी को जहर दिए जाने को हत्या की कोशिश करार दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर