खेल की खबरें | चेक गणराज्य को 10 . 0 से हराकर जर्मनी सेमीफाइनल में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सोंजा जिमेरमान की हैट्रिक के दम पर जर्मनी ने मंगलवार को चेक गणराज्य को 10 . 0 से हराकर एफआईएच महिला ओलंपिक हॉकी क्वालीफायर के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।
रांची, 16 जनवरी सोंजा जिमेरमान की हैट्रिक के दम पर जर्मनी ने मंगलवार को चेक गणराज्य को 10 . 0 से हराकर एफआईएच महिला ओलंपिक हॉकी क्वालीफायर के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।
जिमेरमान ने 42वें मिनट में फील्ड गोल करने के बाद 46वें और 52वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल दागे ।
जेट्टे फ्लेशट्ज (22वां और 44वां मिनट) और चार्लोट स्टापेनहोर्स्ट (19वां और 43वां मिनट) ने दो दो गोल दागे । इनके अलावा नाइक लोरेंज (39वां), पाओलिन हेंज (54वां) और सेलिन ओरूज (55वां) ने गोल किये ।
दुनिया की पांचवें नंबर की टीम जर्मनी के सामने 25वीं रैकिंग वाली चेक टीम ठहर ही नहीं सकी । चेक गणराज्य को मैच में एक भी पेनल्टी कॉर्नर नहीं मिला जबकि जर्मनी ने 13 पेनल्टी कॉर्नर बनाये । जर्मन गोलकीपर नताली कुबालस्की पूरे 60 मिनट तक मूक दर्शक बनी रही क्योंकि चेक टीम हमले ही नहीं बोल सकी ।
इस जीत के बाद जर्मन टीम पूल ए में सात अंक लेकर शीर्ष पर है और उसका गोल अंतर प्लस 13 है । अगर टीम शीर्ष पर बनी रहती है तो सेमीफाइनल में उसका सामना पूल बी की दूसरे नंबर की टीम से होगा ।
पूल ए के दूसरे मैच में जापान का सामना चिली से होगा ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2024 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

