विदेश की खबरें | महामारी के समय में जर्मनी ‘‘विश्वास के संकट’’ का सामना कर रहा है: राष्ट्रपति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संक्रमण के कारण ईस्टर पर्व को मनाने को लेकर लागू पाबंदियों और सरकार के कामकाज से लोग आक्रोशित हैं।

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण ईस्टर पर्व को मनाने को लेकर लागू पाबंदियों और सरकार के कामकाज से लोग आक्रोशित हैं।

राष्ट्रपति के शनिवार को प्रसारित होने वाले संबोधन से जुड़े एक लिखित संदेश में फ्रैंक वॉल्टर स्टेनमियर ने कहा कि जांच और टीकाकरण में ‘‘ गलतियां हुई है’’।

उन्होंने कहा कि एक लोकतंत्र में विश्वास नागरिकों और देश (सरकार) के बीच बेहद नाजुक समझ पर आधारित होता है। दोनों अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभाएं। उन्होंने कहा '' मैं जानता हूं कि आप नागरिक इस ऐतिहासिक संकट के वक्त अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। आपने बहुत कुछ किया है....।’’

उन्होंने कहा कि सरकार में जो लोग हैं उनसे आपको बहुत उम्मीदें हैं, हम इन्हें मिलकर पूरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि टीकों की आपूर्ति आने वाले सप्ताहों में तेजी से बढ़ेगी,यूरोप अपनी उत्पादन क्षमता विकसित रहा था। बड़े टीकाकरण केन्द्रों में पेशेवर कर्मचारी टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

राष्ट्रपति ने कहा,‘‘ सच्चाई यह है कि हम विश्व विजेता नहीं है,लेकिन हम हारे भी नहीं हैं।’’

गौरतलब है कि जर्मनी तथा पूरा यूरोपीय संघ अपने टीकाकरण की गति को ले कर अमेरिका और ब्रिटेन से काफी पीछे है, इसका कारण है धीमी गति से टीके प्राप्त होना साथ ही लंबी कागजी कार्यवाही होने की भी शिकायतें हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड