विदेश की खबरें | जर्मनी की सरकार ने आलसी लोगों को महामारी के दौर में ‘नायक’ बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सरकार ने 90 सेकेंड का वह वीडियो शनिवार को ऑनलाइन जारी किया। इसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति बता रहा है कि उसने 2020 की सर्दियों में अपने देश की किस तरह सेवा की, जब कोरोना वायरस महामारी का हमला हुआ था। विज्ञापन में वह व्यक्ति बताता है कि उस समय वह छात्र था।

सरकार ने 90 सेकेंड का वह वीडियो शनिवार को ऑनलाइन जारी किया। इसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति बता रहा है कि उसने 2020 की सर्दियों में अपने देश की किस तरह सेवा की, जब कोरोना वायरस महामारी का हमला हुआ था। विज्ञापन में वह व्यक्ति बताता है कि उस समय वह छात्र था।

विज्ञापन में वह व्यक्ति कहता है, ‘‘अचानक से इस देश की किस्मत हमारे हाथों में आ गई। तब हमने साहस जुटाया और वही किया, जिसकी हमसे उम्मीद थी और जो सही था। यानी हमने कुछ नहीं किया।’’

यह भी पढ़े | Diwali 2020: कोरोना वायरस महामारी ने भारतीय-अमेरिकियों के दिवाली उत्सव को किया फीका.

व्यक्ति आगे कहता है, ‘‘दिन रात, हम घर पर पैर पसारे पड़े रहे और कोरोना वायरस से लड़ते रहे। हमारा मोर्चा हमारा काउच (सोफा) था और हमारा धैर्य हमारा हथियार था। ’’

इस विज्ञापन के अंत में सरकार की ओर से संदेश दिया गया है, ‘‘घर पर रहकर आप भी नायक बन सकते हैं।’’

यह भी पढ़े | इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने लगाया आरोप, कहा- देश में कुछ आतंकवादी हमलों में भारत का हाथ.

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जर्मनी की सरकार ने नवंबर माह से नई पाबंदियां लगाई हैं। यहां रेस्टोरेंट, बार और जिम बंद कर दिए गए हैं और लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी लगा दी है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now