देश की खबरें | जर्मन वायुसेना प्रमुख ने ग्वालियर में भारतीय वायुसेना के अड्डे का दौरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. द्विपक्षीय रक्षा सहयोग यात्रा के तहत भारत आए जर्मनी के वायुसेना प्रमुख (लूफ्टवाफे के प्रमुख) लेफ्टिनेंट जनरल इंगो गेरहार्ट्ज ने बृहस्पतिवार को ग्वालियर स्थित भारतीय वायुसेना के अड्डे का दौरा किया।

ग्वालियर, 10 अगस्त द्विपक्षीय रक्षा सहयोग यात्रा के तहत भारत आए जर्मनी के वायुसेना प्रमुख (लूफ्टवाफे के प्रमुख) लेफ्टिनेंट जनरल इंगो गेरहार्ट्ज ने बृहस्पतिवार को ग्वालियर स्थित भारतीय वायुसेना के अड्डे का दौरा किया।

उनके साथ भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के उपप्रमुख एयर मार्शल एपी सिंह भी थे।

ग्वालियर में वायुसेना का एक प्रमुख अड्डा है जहां पर कई युद्धक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

इस वायुसेना अड्डे के एयर ऑफिसर कमांडिंग एयर कमोडोर एम रंगाचारी जर्मन वायुसेना प्रमुख को दौरे पर ले गए।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारतीय वायुसेना के लड़ाकू हथियार स्कूल, टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (टीएसीडीई) की यात्रा के दौरान, लेफ्टिनेंट जनरल गेरहार्ट्ज को भारतीय वायुसेना के परिचालन और सामरिक प्रशिक्षण पहलुओं से परिचित कराया गया।

विज्ञप्ति के अनुसार लेफ्टिनेंट जनरल गेरहार्ट्ज ने वायुसैनिक अड्डे के अधिकारियों के साथ बातचीत में लूफ़्टवाफे के विभिन्न प्रशिक्षण पहलुओं के साथ-साथ दोनों वायु सेनाओं के बीच औपचारिक सहभागिता बढ़ाने की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए।

दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\