एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | दस ओलंपिक खेलने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी जॉर्जिया की निशानेबाज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सालुकवाजे ने 1988 से हर ओलंपिक खेला है । उन्होंने 1988 में 19 वर्ष की उम्र में स्वर्ण पदक जीता था । वह पेरिस ओलंपिक में जॉर्जिया के लिये दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में उतरी ।

खेल की खबरें | दस ओलंपिक खेलने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी जॉर्जिया की निशानेबाज

सालुकवाजे ने 1988 से हर ओलंपिक खेला है । उन्होंने 1988 में 19 वर्ष की उम्र में स्वर्ण पदक जीता था । वह पेरिस ओलंपिक में जॉर्जिया के लिये दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में उतरी ।

वह आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह नहीं बना सकी और क्वालीफिकेशन में 38वें स्थान पर रही । वह शुक्रवार को 25 मीटर पिस्टल में भी उतरेंगी ।

सालुकवाजे 1988 में सोवियत संघ के लिये खेली और सोवियत संघ के विघटन के बाद 1992 बार्सीलोना ओलंपिक में एकीकृत टीम के लिये खेली ।

पिछले आठ ओलंपिक वह जॉर्जिया के लिये खेली हैं ।

वह 2008 बीजिंग ओलंपिक में भी चर्चा में आई थी जब रूस ने कुछ समय के लिये जॉर्जिया से युद्ध लड़ा था। सालुकवाजे ने कांस्य पदक जीता था और रजत पदक जीतने वाली रूस की नतालिया पेडरिना को पोडियम पर गले लगाया था ।

रियो ओलंपिक 2016 में सालुकवाजे और उनके बेटे निशानेबाज टीसोने माचावारियानी ओलंपिक के इतिहास में एक ही समय खेलने वाले मां बेटे की पहली जोड़ी बने ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2024 07:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).