विदेश की खबरें | विपक्षी नेता की गिरफ्तारी के खिलाफ जॉर्जिया के राष्ट्रपति ने इस्तीफा दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने यह कदम अदालत के उस आदेश के बाद उठाया जिसमें सोवियत संघ टूटने बाद स्वतंत्र हुए जॉर्जिया के शीर्ष विपक्षी पार्टी के नेता को गिरफ्तार करने को कहा गया।

उन्होंने यह कदम अदालत के उस आदेश के बाद उठाया जिसमें सोवियत संघ टूटने बाद स्वतंत्र हुए जॉर्जिया के शीर्ष विपक्षी पार्टी के नेता को गिरफ्तार करने को कहा गया।

गखारिया ने बयान में कहा कि वह पद छोड़ रहे है क्योंकि उनकी टीम में ही विपक्षी पार्टी यूनाइटेड नेशनल मूवमेंट के अध्यक्ष निका मेलिया पर हुए फैसले को लेकर मतभेद है।

उल्लेखनीय है कि तबिलिसी की अदालत ने बुधवार को वर्ष 2019 में सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान ‘बड़े पैमाने पर हिंसा’ प्रायोजित करने के आरोप में सुनवाई से पहले मेलिया को हिरासत में लेने का आदेश दिया था।

अदालत ने यह कदम मेलिया द्वारा 12 हजार डॉलर की जमानत राशि जमा करने से इनकार करने के बाद उठाया।

अगर मेलिया दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें नौ साल कैद की सजा हो सकती है, लेकिन उन्होंने आरोपों से इनकार करते हुए इसे राजनीतिक से प्रेरित बताया है।

इटरफैक्स संवाद एजेंसी के मुताबिक मेलिया बृहस्पतिवार को भी तबिलिसी स्थित पार्टी के मुख्यालय में ही मौजूद हैं एवं पुलिस उन्हें हिरासत में लेने के लिए इमारत में दाखिल नहीं हो सकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\