देश की खबरें | राष्ट्र सेविका समिति की महासचिव ने मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर दु:ख व्यक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्र सेविका समिति की महासचिव सीता गायत्री अन्नदानम् ने मणिपुर में महिलाओं के प्रति अत्याचार पर रविवार को दु:ख व्यक्त किया।

मुंबई, 23 जुलाई राष्ट्र सेविका समिति की महासचिव सीता गायत्री अन्नदानम् ने मणिपुर में महिलाओं के प्रति अत्याचार पर रविवार को दु:ख व्यक्त किया।

राष्ट्र सेविका समिति का गठन 1936 में हुआ था। महिलाओं का यह संगठन पुरुषों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के समानांतर है।

सीता गायत्री ने नागपुर में समिति की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद जारी एक बयान में कहा, ‘‘मणिपुर में पिछले ढाई महीने से जारी सामाजिक विद्वेष का माहौल गंभीर चिंता का विषय बन गया है। इस चिंता के समाप्त होने और हिंसा रुकने का कोई संकेत नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महिलाओं पर किए गए अत्याचारों से हर सभ्य समाज का सिर शर्म से झुक जाएगा।’’

सीता गायत्री ने कहा कि सरकार को दोषियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित करनी चाहिए।

बयान में कहा गया, ‘‘हमारा मानना है कि इस सामाजिक विद्वेष की जड़ तक जाने और इसे समाप्त करने की आवश्यकता है।’’

समिति अपनी प्रचारिकाओं को संगठन का कार्य पूरा करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों और राज्यों में भेजती है। यह ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी संचालित करती है, जिनमें व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\