देश की खबरें | जनरल नरवणे ने भारत की सैन्य तैयारियों को मजबूत करने में योगदान दिया :राजनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि जनरल एम एम नरवणे ने थल सेना प्रमुख के अपने कार्यकाल के दौरान भारत की रक्षा क्षमताओं और तैयारियों को मजबूत करने में योगदान दिया।

नयी दिल्ली,30 अप्रैल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि जनरल एम एम नरवणे ने थल सेना प्रमुख के अपने कार्यकाल के दौरान भारत की रक्षा क्षमताओं और तैयारियों को मजबूत करने में योगदान दिया।

जनरल नरवणे सेना के 42 साल लंबे उत्कृष्ट करियर के बाद शनिवार को सेवानिवृत्त हो गये।

नरवणे का कार्यकाल समाप्त होने के बाद, जनरल मनोज पांडे 29वें थल सेना प्रमुख बने हैं।

रक्षा मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे के साथ शानदार बैठक हुई, जो 42 साल राष्ट्र की सेवा करने के बाद आज सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। एक सैन्य नेतृत्वकर्ता के तौर पर उनके योगदान ने भारत की रक्षा क्षमताओं और तैयारियों को मजबूत किया है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं भविष्य के उनके कार्यों में सफल होने की शुभकमाना देता हूं। ’’

जनरल नरवणे ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की, जो सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर हैं।

जनरल नरवणे ने 31 दिसंबर 2019 को थल सेना प्रमुख का प्रभार संभाला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now