जरुरी जानकारी | आम बजट भारत को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में मददगार होगा: यूएसआईएसपीएफ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सोमवार को पेश किए गए आम बजट 2021-22 की तारीफ करते हुए अमेरिका-भारत रणनीतिक एवं साझेदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) ने इसे साहसिक और दूरदर्शी बताया, जो अर्थव्यवस्था को एक वृद्धि के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ाएगा।

वाशिंगटन, दो फरवरी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सोमवार को पेश किए गए आम बजट 2021-22 की तारीफ करते हुए अमेरिका-भारत रणनीतिक एवं साझेदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) ने इसे साहसिक और दूरदर्शी बताया, जो अर्थव्यवस्था को एक वृद्धि के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ाएगा।

यूएसआईएसपीएफ के अध्यक्ष मुकेश अघी ने कहा, ‘‘हम भारत के बजट की सराहना करते हैं। यह अर्थव्यवस्था को वृद्धि के रास्ते पर ले जाने वाला और साहसिक कदम है। बजट भारत को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में सहायक है।’’

उन्होंने कहा कि बजट में अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखा गया है और अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण क्षेत्रों जैसे कृषि, बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और रक्षा में सरकारी खर्च बढ़ा है।

उन्होंने आगे कहा, ‘‘हम मानते हैं कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के विनिवेश के साथ ही बीमा जैसे क्षेत्रों को खोलने और कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार के लिए एक संस्थागत ढांचा स्थापित करने से अर्थव्यवस्था को काफी लाभ होगा।’’

उन्होंने कहा कि यूएसआईएसपीएफ को विश्वास है कि वैश्विक निवेशक समुदाय अगले 12-24 महीनों में भारत की वृद्धि में सहभागी बनेगा।

बोस्टन स्थित भारत-केंद्रित चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा कि आम बजट में स्वास्थ्य सेवा पर खर्च बढ़ने से भारत एक स्वस्थ देश की ओर बढ़ेगा और बुनियादी ढांचे पर जोर वृद्धि को बढ़ावा देगा और रोजगार पैदा करेगा।

यूएसडी इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष करुण ऋषि ने कहा कि वित्त मंत्री ने कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बीच वृद्धि-केंद्रित बजट पेश करने में एक उल्लेखनीय काम किया है और यह एक पारदर्शी बजट है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू