जरुरी जानकारी | जीईएम पोर्टल से चालू वित्त वर्ष में चार लाख करोड़ रुपये की खरीद की उम्मीदः सीईओ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकारी खरीद पोर्टल गवर्नमेंट ई-मार्केट (जीईएम) से वस्तुओं और सेवाओं की खरीद के चालू वित्त वर्ष के अंत तक चार लाख करोड़ रुपये को पार कर जाने की उम्मीद है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह संभावना जताई।

नयी दिल्ली, 12 फरवरी सरकारी खरीद पोर्टल गवर्नमेंट ई-मार्केट (जीईएम) से वस्तुओं और सेवाओं की खरीद के चालू वित्त वर्ष के अंत तक चार लाख करोड़ रुपये को पार कर जाने की उम्मीद है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह संभावना जताई।

विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की तरफ से खरीदारी बढ़ने से जीईएम का कारोबार आकार बढ़ने वाला है।

केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों के स्तर पर वस्तुओं और सेवाओं की ऑनलाइन खरीद के लिए सरकारी ई-बाजार जीईएम की नौ अगस्त, 2016 को शुरुआत हुई थी।

जीईएम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पी के सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष में आज तक पोर्टल से खरीद का आंकड़ा तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है। रुझानों को देखते हुए इस वित्त वर्ष में खरीद चार लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी।’’

वित्त वर्ष 2021-22 में जीईएम से 1.06 लाख करोड़ रुपये की खरीद हुई थी जबकि 2022-23 में यह आंकड़ा दो लाख करोड़ रुपये को पार कर गया था।

सिंह ने कहा कि वस्तुओं और सेवाओं की कुल खरीद में कोल इंडिया जैसे केंद्रीय सार्वजनिक उद्यमों (सीपीएसई) की हिस्सेदारी बढ़ रही है। कोल इंडिया, सेल, एनटीपीसी और एसबीआई सहित 245 से अधिक सीपीएसई इस प्रक्रिया का हिस्सा हैं।

जीईएम के मंच से 63,000 से अधिक सरकारी खरीदार संगठनों के अलावा 62 लाख से अधिक विक्रेता और सेवा प्रदाता जुड़े हुए हैं।

सरकारी विभागों, मंत्रालयों, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों, राज्य सरकारों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को भी इस पोर्टल के जरिये लेनदेन करने की अनुमति है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana: तेलंगाना में बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ेंगी, वेतन में 10% कटौती की तैयारी में रेवंत रेड्डी सरकार

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\