देश की खबरें | गहलोत के ओएसडी ने राजस्थान सरकार की आलोचना को खारिज किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी (ओएसडी) लोकेश शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य की कांग्रेस नीत सरकार की आलोचनाओं को खारिज करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार हर क्षेत्र में और हर वर्ग के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
जयपुर, 10 सितंबर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी (ओएसडी) लोकेश शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य की कांग्रेस नीत सरकार की आलोचनाओं को खारिज करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार हर क्षेत्र में और हर वर्ग के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
शाह ने जोधपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम में अशोक गहलोत नीत राज्य सरकार पर किसानों की कर्जमाफी सहित अन्य चुनावी वादों पर पूरा नहीं उतरने का आरोप लगाया था।
शाह के इस बारे में एक ट्वीट पर शर्मा ने प्रत्युत्तर में लिखा है, ‘‘जिन्हें आप वादे याद कराने आए हैं, वो अपने हर वादे का हिसाब रोज जनता के बीच और मीडिया के सामने आकर खुद रखते हैं... अभी तक जन घोषणा पत्र के 501 वादों में से 377 वादे (75 प्रतिशत) पूरे किये जा चुके हैं और 104 वादे (21 प्रतिशत) प्रगति पर हैं।’’
शर्मा के अनुसार, ‘‘हर क्षेत्र में और हर वर्ग के लिए राजस्थान सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।’’
शर्मा ने अलग-अलग ट्वीट में कहा है, ‘‘मुख्यमंत्री गहलोत ने युवाओं के लिए अधिकाधिक रोजगार सृजन का वादा किया गया था और उसी अनुरूप पहले दिन से ही कार्य किया है, राजस्थान सरकार द्वारा अभी तक 1.29 लाख युवाओं को नौकरियां दे दी गई हैं, 1 लाख प्रक्रियाधीन हैं और 1 लाख देने की घोषणा की है।' उनके अनुसार 14 हजार करोड़ से अधिक राशि के किसानों के कर्जे माफ किये गए हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2022 11:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

