देश की खबरें | गहलोत ने राजस्थान की कानून एवं व्यवस्था की तुलना मणिपुर से करने पर मोदी पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान की कानून एवं व्यवस्था की स्थिति की तुलना मणिपुर से करने को लेकर शनिवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा।

जयपुर, दो सितंबर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान की कानून एवं व्यवस्था की स्थिति की तुलना मणिपुर से करने को लेकर शनिवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा।

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि मणिपुर में पुलिस की मौजूदगी में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया और उनके साथ बलात्कार किया गया, इस घटना के दो महीने बीत जाने के बाद भी प्रधानमंत्री को इसकी जानकारी तक नहीं हुई।

गहलोत ने शनिवार को प्रतापगढ जिले के धारियावाद में संवाददाताओं से कहा ‘‘मैं प्रधानमंत्री जी को कहना चाहूंगा कि मणिपुर में दो महिलाओं को पुलिस की मौजूदगी में निर्वस्त्र घुमाया गया और दुष्कर्म किया गया लेकिन दो महीने तक आपको मालूम हीं नहीं पडा।’’

उन्होंने यह भी कहा कि धारियावाद की अमानवीय घटना की सत्ता पक्ष और विपक्ष को एक स्वर में निंदा करनी चाहिए जिससे समाज में संदेश जाये कि ऐसे मामले में कोई राजनीति नहीं हो रही है।

गहलोत ने धारियावाद के एक गांव में वैवाहिक विवाद के चलते एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों द्वारा निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी घटना की पक्ष और विपक्ष दोनों को एक स्वर में निंदा करनी चाहिए।

धरियावद में पीड़िता और उसके परिजनों से मिलने पहुंचे गहलोत ने कहा कि मामले में कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और अगर किसी अन्य आरोपी का नाम मामले में आता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कड़ी कार्रवाई की जाएगी क्योंकि ऐसी अमानवीय और जघन्य घटना हुई है।

उन्होंने कहा , ‘‘इस तरह की घिनौनी हरकत करना.. कानून को हाथ में लेना.. मैं समझता हूं इससे बडी दुखद घटना कोई हो नहीं सकती है.. पक्ष और विपक्ष को एक स्वर में निंदा करनी चाहिए जिससे समाज में संदेश जाये कि ऐसे मामले में कोई राजनीति नहीं हो रही है। ’’

इससे पहले, गहलोत ने पीड़ित महिला से मुलाकात की और उसे सांत्वना दी और उसे आश्वासन दिया कि इस संवेदनशील क्षण में प्रशासन और पूरा राज्य उसके साथ है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान की यह बेटी बहुत बहादुर है और उसने इन दर्दनाक क्षणों का बहुत साहस के साथ सामना किया।

उन्होंने कहा, "यह एक बहुत ही गरीब आदिवासी परिवार है और इसकी हालत देखकर मुझे दुख हुआ।"

गहलोत ने पीड़िता की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उसे 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि राजस्थान वह राज्य है जहां पर अपराध होने पर त्वरित गति से आरोपी पकडे जा रहे है जो देश में शायद कहीं नहीं होगा । उन्होंने कहा कि जोधपुर की घटना के बाद दो घंटें में तीनों आरोपियों को पुलिस ने पकड लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान