जरुरी जानकारी | विधानसभा में बोले गहलोत: मेरी सादगी से मेरे बारे में अंदाजा मत लगाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आमतौर पर गंभीर मुद्रा में रहने वाले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को अपने बजट भाषण के दौरान शायराना अंदाज में नजर आए। इस दौरान उन्होंने प्रतिपक्ष की ओर देखते हुए कई बार चुटकियां लीं और ताकीद करते नजर आए कि वे उनकी सादगी से उनके बारे में कोई अंदाजा नहीं लगाएं।

जयपुर, 24 फरवरी आमतौर पर गंभीर मुद्रा में रहने वाले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को अपने बजट भाषण के दौरान शायराना अंदाज में नजर आए। इस दौरान उन्होंने प्रतिपक्ष की ओर देखते हुए कई बार चुटकियां लीं और ताकीद करते नजर आए कि वे उनकी सादगी से उनके बारे में कोई अंदाजा नहीं लगाएं।

गहलोत ने वित्त वर्ष 2021- 22 का बजट विधानसभा में पेश करते हुये कोरोना महामारी से उपजे संकट का जिक्र करते हुये कहा कि ‘‘हम यह संकल्प ले रहे हैं कि दूरगामी सोच के साथ आर्थिक संसाधन जुटाने के अभिनव प्रयास किए जाएंगे और हमेशा की तरह इस चुनौती को भी एक अवसर में बदलेंगे। इसके बाद उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल की ये पंक्तियां पढ़ीं ..

‘‘पलट देते हैं हम मौजे हवादिस अपनी जुर्रत से

हमने आंधियों में भी चिराग अक्सर जलाए हैं।’’

वहीं अपने बजट भाषण में कर प्रस्तावों की शुरुआत से पहले गहलोत ने कहा, 'मैं सभी माननीय सदस्यों से यह भी कहना चाहूंगा कि उन्नति के इस सफर पर हम सबको साथ और बहुत दूर तक चलना है।'’ इसके बाद उन्होंने यह पंक्तियां पढ़ीं :

‘‘मेरे हौसलों में अभी जान बाकी है, यह तो दौड़ भर थी अभी उड़ान बाकी है,

मेरी सादगी से मेरे बारे में अंदाजा मत लगाना,

यह तो शुरुआत भर थी अंजाम अभी बाकी है।’’

इसके साथ ही गहलोत ने सामने बैठे प्रतिपक्ष की ओर चुटकी लेते हुए कहा कि कहा कि कोरोना जब शुरू हुआ तो बहुत कुछ आशंकाएं विपक्ष व्यक्त कर रहा था और कह रहा था कि आने दो बजट देखेंगे लेकिन 'यह जादूगर की यह जादूगरी है देखो आप.. आगे आगे देखते जाओ आप।'

गहलोत ने अपने बजट भाषण का समापन इन पंक्तियों के साथ किया....

‘‘निगाहों में मंजिल थी, गिरे और गिर कर संभलते रहे

हवाओं ने बहुत कोशिश की, मगर चिराग आंधियों में भी जलते रहे।’’

गहलोत ने अपने लगभग 110 पन्नों के बजट भाषण को लगभग 2.50 घंटे में पढ़ा और इस दौरान उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, राजीव गांधी व मदर टेरेसा सहित कई हस्तियों को उदृधत किया।

पृथ्वी कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\