देश की खबरें | गहलोत के बाएं पैर के अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर और दायें पैर के अंगूठे का नाखून निकलने से घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बृहस्पतिवार को बाएं पैर के अंगूठे में चोट लग गयी और दायें पैर के अंगूठे का नाखून निकल गया।
जयपुर, 29 जून राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बृहस्पतिवार को बाएं पैर के अंगूठे में चोट लग गयी और दायें पैर के अंगूठे का नाखून निकल गया।
घायल होने के बाद गहलोत को मुख्यमंत्री आवास से सवाई मान सिंह सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अचल शर्मा ने बताया, " मुख्यमंत्री की जांच करने पर पता चला कि उनके बाएं पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर था और दाहिने पैर के अंगूठे के नाखून में चोट थी।"
उन्होंने कहा कि इलाज किया गया और मुख्यमंत्री ने कम से कम एक सप्ताह आराम करने का सुझाव दिया।
मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी (ओएसडी) लोकेश शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ठीक हैं और आवास लौट आये हैं।
शर्मा ने ट्वीट में कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री के चोट लगने से उनके बाएं पैर के अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर और दायें पैर के अंगूठे का नाखून निकल गया है| उपचार के बाद अस्पताल से मुख्यमंत्री निवास वापस आ गए हैं|’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2023 10:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

