Rajasthan: अशोक गहलोत ने राजस्थान के सभी जिलों में शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ कार्यालयों का किया उद्घाटन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को राज्य के सभी जिलों में शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ कार्यालयों का उद्घाटन किया.
जयपुर, 21 मई: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को राज्य के सभी जिलों में शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ कार्यालयों का उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान देश का एकमात्र राज्य है जहां शांति और अहिंसा प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है. गहलोत ने अपने सरकारी आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रकोष्ठ का उद्घाटन करते हुए कहा, ‘‘शांति और अहिंसा हमारी संस्कृति का आधार है. शांति और अहिंसा से ही समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारा कायम रखा जा सकता है.’’ यह भी पढ़ें: UP कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी में CM योगी, बड़े बदलाव की संभावना
उन्होंने कहा कि अशांति, हिंसा और तनाव के माहौल में विकास संभव नहीं है. दुनिया में ऐसे कई देशों के उदाहरण हैं जहां हिंसा ने पूरी मानवता के लिए खतरा पैदा कर दिया है. गहलोत ने भारतीय उपमहाद्वीप में शांति स्थापित करने में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के प्रयासों का भी उल्लेख किया और कहा कि उन्होंने शांति और विकास के लिए अपना बलिदान दिया.
उन्होंने कहा कि जयपुर में बन रहा गांधी संग्रहालय अपनी तरह का एक विशेष संग्रहालय होगा, जिसमें लोगों को महात्मा गांधी के जीवन और उनके कार्यों के बारे में जानने का अवसर मिलेगा.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2023 12:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

