देश की खबरें | सुशासन देने में विफल रही गहलोत सरकार: पूनियां

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनियां ने शुक्रवार को कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार सुशासन देने में विफल रही है और सरकार के तीन साल राज्य में किसानों, बेरोजगारों और महिलाओं के लिए काले अध्याय के रूप में देखे जाएंगे।

जयपुर, 17 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनियां ने शुक्रवार को कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार सुशासन देने में विफल रही है और सरकार के तीन साल राज्य में किसानों, बेरोजगारों और महिलाओं के लिए काले अध्याय के रूप में देखे जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने अपने कार्यकाल के तीन साल शुक्रवार को पूरे किए।

पूनियां ने गहलोत सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में जयपुर में महंगाई को लेकर एक रैली की लेकिन इसमें उन्होंने यह नहीं बताया कि राज्य में पेट्रोल और डीजल पर वैट क्यों अधिक है और राज्य में लोगों को बिजली महंगी क्यों मिल रही है।

पूनियां ने कहा, ‘‘इस सरकार को उत्सव मनाने का अधिकार नहीं है।’’

भाजपा नेता ने कहा,'गहलोत सरकार के तीन साल किसानों, बेरोजगारों और महिलाओं के लिए काले अध्याय के रूप में देखे जाएंगे। महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं और यह सरकार पूर्ण कर्जमाफी के अपने वादे को पूरा करने में विफल रही।'

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\