जरुरी जानकारी | जीडीपी में 2020-21 में आ सकती है 6.4 प्रतिशत की गिरावट: केयर रेटिंग्स

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. साख निर्धारण एजेंसी केयर रेटिंग्स ने बृहस्पतिवार को चालू वित्त वर्ष में देश की जीडीपी में 6.4 प्रतिशत गिरावट का अनुमान जताया है। एजेंसी ने कहा है कि कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिये लगाये गये ‘लॉकडाउन’ की पाबंदियों में अभी पूरी तरह से ढील नहीं दी गयी है।

मुंबई, दो जुलाई साख निर्धारण एजेंसी केयर रेटिंग्स ने बृहस्पतिवार को चालू वित्त वर्ष में देश की जीडीपी में 6.4 प्रतिशत गिरावट का अनुमान जताया है। एजेंसी ने कहा है कि कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिये लगाये गये ‘लॉकडाउन’ की पाबंदियों में अभी पूरी तरह से ढील नहीं दी गयी है।

इससे पहले, एजेंसी ने मई में 2020-21 में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) में 1.5 से 1.6 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान जताया था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

केयर रेटिंग्स ने कहा कि देश में जुलाई में भी ‘लॉकडाउन’ जारी है। कई प्रकार की सेवाओं को शुरू करने के साथ-साथ लोगों की आवाजाही पर अभी पाबंदियां बनी हुई है। स्थिति तीसरी तिमाही के अंत में सामान्य हो सकती है। बहुत संभावना है कि यह चौथी तिमाही में हो।

रेटिंग एजेंसी ने एक रिपोर्ट में कहा, ‘‘इन परिस्थितियों को देखते हुए हमारा अनुमान है कि जीडीपी में 2020-21 में 6.4 प्रतिशत और जीवीए (सकल मूल्य वर्धन) में 6.1 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है।’’

यह भी पढ़े | Siikkim Lottery Results Today: सिक्किम राज्य लॉटरी का 1 जुलाई का लकी ड्रा रिजल्ट जारी, ऑनलाइन अभी sikkimlotteries.com पर देखें.

रिपोर्ट के अनुसार वास्तविक जीडीपी में तीव्र गिरावट का यह भी मतलब है कि बाजार मूल्य पर आधारित सकल घरेलू उत्पाद भी नीचे आएगा। यहां यह माना गया है कि मुद्रास्फीति 5 प्रतिशत रहेगी। इससे केंद्र सरकार का अनुमानित राजकोषीय घाटा प्रभावित होगा और चालू वित्त वर्ष में 8 प्रतिशत रह सकता है।

उल्लेखनीय है कि वित्त वर्ष 2019-20 में देश की आर्थिक वृद्धि दर 4.2 प्रतिशत रही जो करीब एक दशक का न्यूनतम स्तर है।

रिपोर्ट के अनुसार सकारात्मक वृद्धि केवल कृषि और सरकारी क्षेत्र से आएगी।

रेटिंग एजेंसी ने मई में जीडीपी में 1.5 से 1.6 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान जताया था। यह इस मान्यता पर आधारित था कि ‘लॉकडाउन’ माह के अंत तक समाप्त हो जाएगा और पुनरूद्धार की प्रक्रिया धीरे-धीरे शुरू होगी। इसके साथ दूसरी छमाही सामान्य होगी।

रिपोर्ट के अनुसार 2020-21 का जीडीपी अनुमान उभरती स्थिति पर निर्भर करेगा। एजेंसी ने अपने अनुमान में यह माना है कि अर्थव्यवस्था का दो तिहाई क्षेत्र तीसरी तिमाही तक मोटे तौर पर 50 से 70 प्रतिशत पर काम करेगा और शेष इस साल इस स्थिति पर भी संभवत: नहीं पहुंचेगे।

इसमें कहा गया है कि होटल, पर्यटन, मनोरंजन, यात्रा जैसे क्षेत्रों को कामकाज शुरू करने और सामान्य स्तर के करीब पहुंचने में अपेक्षाकृत लंबा समय लगेगा।

रिपोर्ट के अनुसार लोगों की आवाजाही पर पाबंदी का मतलब है कि वस्तु एवं सेवाओं की मांग में गिरावट। रोजगार में कटौती और वेतन में कमी से त्योहारों के दौरान भी खर्च पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड