एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | अमेरिका में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता मिली, बाइडन ने इसे ‘घृणा पर प्रहार’ बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बाइडन ने व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में कहा, ‘‘यह कानून और जिस प्रेम का यह बचाव करता है, वह सभी रूपों में नफरत पर प्रहार करता है। और इसलिए यह कानून हरेक अमेरिकी के लिए मायने रखता है।’’

विदेश की खबरें | अमेरिका में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता मिली, बाइडन ने इसे ‘घृणा पर प्रहार’ बताया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बाइडन ने व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में कहा, ‘‘यह कानून और जिस प्रेम का यह बचाव करता है, वह सभी रूपों में नफरत पर प्रहार करता है। और इसलिए यह कानून हरेक अमेरिकी के लिए मायने रखता है।’’

इस मौके पर गायक सैम स्मिथ और सिंडी लूपर ने प्रस्तुति दी। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने सैन फ्रांसिस्को में एक समलैंगिक विवाह समारोह को याद किया।

व्हाइट हाउस ने एक दशक पहले बाइडन के टेलीविजन साक्षात्कार की रिकॉर्डिंग चलायी जब उन्होंने समलैंगिक विवाह का समर्थन करते हुए राजनीतिक हंगामा खड़ा कर दिया था। बाइडन उस वक्त उपराष्ट्रपति थे और तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने तब तक समलैंगिक विवाह का समर्थन नहीं किया था। हालांकि, तीन दिन बाद ओबामा ने खुद समलैंगिक विवाह का सार्वजनिक रूप से समर्थन किया था।

मंगलवार को विधेयक पर हस्ताक्षर के दौरान दोनों राजनीतिक दलों के सांसद मौजूद रहे जो देश के सबसे विवादित मुद्दों में से एक पर दोनों दलों में बढ़ती स्वीकार्यता को दिखाता है।

सीनेट के बहुसंख्यक नेता चक शूमर समारोह में वही बैंगनी रंग की टाई पहनकर आए जो उन्होंने अपनी बेटी की शादी में पहनी थी। उनकी बेटी और उसकी पत्नी अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘उन लाखों लोगों का शुक्रिया जिन्होंने बदलाव लाने के लिए कई वर्ष लगाए, मेरे नाती/नातिन ऐसी दुनिया में जीएंगे जो उनकी मां की शादी का सम्मान करती है।’’ यह नया कानून समलैंगिक विवाह और अंतरजातीय विवाह को भी सुरक्षा प्रदान करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2022 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).